मुर्शिदाबाद पर 1763 को कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ।


2 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

मुर्शिदाबाद पर 1763 को कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ।

नीदरलैंड की सेना ने 1831 में दस दिनों के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
ब्रिटिश सरकार ने 1858 में गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।

ब्रितानी संसद ने 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया।
लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सब वे  1870 में शुरु हुआ।
चीन में 1922 को समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु हो गई।
संयुक्त राज्य अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वारेन जी हार्डिंग की 1923 में कार्यालय में मृत्यु।
पॉजीट्रान, इलेकट्रॉन का एक कण, की कार्ल डी एंडीसन द्वारा 1932 में खोज की गई।
जर्मन राष्ट्रपति पॉल फॉँ हिंडेनबर्ग का 1934 में निधन के बाद हिटलर के मंत्रिमंडल ने नए चुनाव करवाने के बजाय राष्ट्रपति के पद को रिक्त रखकर समस्त शक्तियां राष्ट्रप्रमुख को हस्तांतरित करने का कानून पास किया।
विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1939 में परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा 1970 में भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
यूरो अदालत ने 1984 में फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।
अमेरिका में 1985 को जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
विश्वनाथ आनंद 1987 में विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने
लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।
एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में 2013 को चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।
*2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति –*
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को हुआ था।
मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म 1877 में हुआ।
भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म 1878 को हुआ था।
रोमुलो गालेगास का जन्म 1884 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का जन्म 1922 में हुआ
जाने माने कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का जन्म 1931 को हुआ था।
ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य धीरेन्द्र अग्रवाल का जन्म 1955 को हुआ था।
गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 1956 में हुआ।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म 1958 को हुआ था।
भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म 1966 को हुआ था।
*2 अगस्त को हुए निधन –*
स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन 1714 को हुआ था।
इतालवी संगीतकार, गायक एनरिको का रूसो का निधन 1921 में हुआ।
अभिनेता, गायक, करन दीवान का निधन 1979में हुआ।
पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन 1980 में हुआ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का निधन 2009 में हुआ।

--------------------------------------------

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय प्रोद्योगिक संस्थानों में अप्रेंटिशिप मेला का आयोजन कराने से विभिन्न संस्थानों में अप्रेंटिशिप करने का लोगों को मिल रहा है सुनहरा अवसर

आतंकी साजिश मामले में एनआईए ने जेके के तीन जिलों में 5 जगहों पर छापेमारी की

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे: पिकअप वैन पर ट्रक पलटने से एक की मौत, दो घायल