दारा शिकोह को 1659 में औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
आज का इतिहास –
30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
दारा शिकोह को 1659 में औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में 1682 को उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने 1780 को वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ 1806 में आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
मेलबर्न शहर की स्थापना 1836 में की गई।
एंग्लो चीन युद्ध 1842 में समाप्त हुआ।
द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में 1928 को स्थापना।
जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना 1945 में हुई।
फिलीपींस और अमेरिका ने 1951 में एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
नॉटिंग हिल कार्निवल में 1976 को भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने 1982 में बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
पूर्वी तिमोर के निवासियों ने 1999 में इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया।
युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ 2001 को युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने 2002 में विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी।
यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी
जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने 2007 में अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
हिंदी विकिपीडिया एक लाख का आंकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया संस्करण 2011 में बना।
दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर 2014 में तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।
30 अगस्त को जन्मे व्यक्ति –
अकबर का पुत्र एवं मुग़ल वंश का शासक जहाँगीर “सलीम” का जन्म 1559 को हुआ था
स्वतंत्रता सैनानी शहीद कनाईलाल दत्त का जन्म 1888 को हुआ था।
भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म 1895 को हुआ था।
हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म 1903 को हुआ था।
गीतकार शैलेन्द्र का जन्म 1923 को हुआ था।
भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म 1941 में हुआ।
30 अगस्त को हुए निधन –
मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का निधन 1659 में हुआ।
भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन 30 अगस्त 1952 को हुआ था।
हिन्दी साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का निधन 1976 को हुआ था।
प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन 2008 को हुआ था।
प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन 2014 को हुआ था।
*30 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव –*
लघु उद्योग दिवस
Comments
Post a Comment