Posts

देश के जाने-माने और सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने भारत के लिए अटॉर्नी जनरल नियुक्त होने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने प्रस्ताव को ठुकराने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं.

Image
देश के जाने-माने और सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने भारत के लिए अटॉर्नी जनरल  नियुक्त होने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने प्रस्ताव को ठुकराने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं. देश के जाने-माने और सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने भारत के लिए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त होने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने प्रस्ताव को ठुकराने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया है। भारत के वर्तमान अटर्नी जनरल के के वेणुगोपाल हैं। औपचारिक रूप से 30 जून 2017 से अपना पद ग्रहण किया था और उनका कार्यकाल 3 साल का था। बीच में उनके कार्यकाल को फिर से आगे बढ़ा दिया गया था, लेकिन अब वो इसे छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुकुल रोहतगी ने कहा भारत सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है, फिर से प्रस्ताव पर विचार किया और उसे अस्वीकार कर दिया है। मुकुल रोहतगी इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) सरकार में 2014 से 2017 के बीच एजी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2017 में व...

वॉचडॉग फाउंडेशन निकोलस अल्मेडा एन टीम द्वारा नवरात्रि के पहले दिन गड्ढों में रंगोली.

Image
वॉचडॉग फाउंडेशन निकोलस अल्मेडा एन टीम द्वारा नवरात्रि के पहले दिन गड्ढों में रंगोली.  वॉचडॉग फाउंडेशन निकोलस अल्मेडा एन टीम द्वारा नवरात्रि के पहले दिन गड्ढों में रंगोली, एयरपोर्ट रोड मेट्रो स्टेशन के नीचे अंधेरी  ईस्ट में आज 26 सितंबर, 2022 दोपहर 1 बजे, प्रतिदिन के आधार पर गड्ढों कि वजह से होने वाले नागरिकों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए। जिससे दुर्घटनाएं और ट्रैफिक जाम हो जाते हैं। सरकार को जागना चाहिए, दुर्दशा को सुनना चाहिए और सड़क को स्थायी आधार पर ठीक करना चाहिए। आज कुछ अलग अनुभव था.... हर बार जब हम कोल्डमिक्स के मलबे के साथ गड्ढों को ठीक करते हैं या ट्वीट करने के लिए तस्वीरें लेते हैं। लेकिन आज यह गड्ढों में पेंटिंग कर रहा था... अच्छी पहल.. इसके चारों ओर की पूरी सड़क रंगीन हो गई। 

मुंबई की पुलिस IPS रश्मि शुक्ला! बन सकती हैं विवादित IPS रश्मि शुक्ला.

Image
मुंबई की पुलिस IPS रश्मि शुक्ला! बन सकती हैं विवादित IPS रश्मि शुक्ला. मुंबई:  विवेक फणसलकर को मुंबई पुलिस कमिश्नर (Mumbai Police Commissioner) बने अभी सिर्फ तीन महीने हुए हैं, साथ ही रजनीश सेठ को भी महाराष्ट्र डीजीपी (Maharashtra DGP) की पोस्ट फरवरी में ही मिली। दोनों के रिटायरमेंट को अभी दो साल बाकी हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अटकलें चल रहीं हैं कि रश्मि शुक्ला को डीजीपी या मुंबई सीपी में से किसी एक पोस्ट पर लाया जा सकता है। इन अटकलों को हवा तब मिली, जब रश्मि शुक्ला (Rashmi Shukla) ने एक पखवाड़े के अंदर पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मुंबई में मुलाकात की। इसके बाद वह गुरुवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलीं। शुक्ला महाराष्ट्र कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। इन दिनों प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ (CRPF) में हैं। वहां उनका कार्यकाल यों तो साल 2024 तक है, लेकिन केंद्र और महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार चाहे, तो उन्हें वापस महाराष्ट्र कैडर में भेज सकती है। महाराष्ट्र में डीजी रैंक की आठ पोस्ट हैं। खास बात यह है कि शुक्ला इस वक्त डीजी र...

आज का इतिहास 26 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :--- विलियम 1087 में द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।

Image
                         आज का इतिहास          26 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :---      विलियम 1087 में द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने। 26 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :--- विलियम 1087 में द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने। अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का 1777 में फिलाडेल्फिया पर कब्जा। बेयर्न में गुस्ताव रीटर वॉन कारा ने 1923 में बर्लिन से स्वतंत्रता की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने 1950 में उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया। इंडोनेशिया ने 1950 में संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की। जापान के इतिहास मेंं 1959 को सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए। सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने 1973 में अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया। यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को 1984 में चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ। फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे 2...

अंकिता भंडारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आए कई हैरान करदेने वाले खुलासे!

Image
अंकिता भंडारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आए कई हैरान करदेने  वाले खुलासे!  उत्तराखंड : अंकिता भंडारी की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। लेकिन, पीएम  रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबने से ही बताई गई है। एम्स ऋषिकेश के चार डॉक्टरों की टीम ने बीती शाम प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपी। सोमवार तक फाइनल रिपोर्ट सौंप दी जायेगी। मालूम हो कि  बीती शनिवार को एम्स ऋषिकेश के चार डॉक्टरों की टीम ने अंकिता भण्डारी का पोस्टमार्टम किया। जिसमें एम्स के डॉ. रविप्रकाश, डॉ. आशीष रमेश, डॉ. विकास वैभव, डॉ. यशपाल शामिल थे। बीती सुबह 9 बजे अंकिता का शव पोस्टमार्टम के लिये एम्स लाया गया। शाम करीब सात बजे प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई थी। प्रशासन ने चिकित्सकों के पैनल के साथ वीडियोग्राफी टीम भी लगाई। पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि रिपोर्ट में अंकिता के शरीर पर कुछ चोट के निशान पाये जाने की बात सामने आ रही है। हांलाकि प्राथमिक रिपोर्ट में अंकिता की मौत पा...

मनी लॉन्डरिंग केस : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम ज़मानत. जानिए कब होगी अगली सुनवाई!

Image
मनी लॉन्डरिंग केस : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम ज़मानत. जानिए कब होगी अगली  सुनवाई!  बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को अंतरिम ज़मानत मिल गई है. उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है. जैकलीन को चार्जशीट की कॉपी दी गई है. पिंकी ईरानी भी कोर्ट में आज जज के सामने पेश हुईं. जैकलीन के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट 22 अक्टूबर को अगली सुनवाई करेगा. बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की थी. ईडी ने अपनी चार्जशीट में उन्हें आरोपी बताया है. कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने के लिए कहा था.  इससे पहले अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा  (EOW) ने 19 सितंबर को पूछताछ की थी. सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में अभिनेत्री को EOW ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था.  इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस से आर्थिक अपराध शाखा में साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी. सूत्रों के मुताबिक-इस दौरान जैकलीन और प...

कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र मे एक टेंपो ट्रैवलर खड्ड में जा गिरा। इसमे बैठे सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं।

Image
कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र मे एक टेंपो ट्रैवलर खड्ड में जा गिरा। इसमे बैठे सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं।  कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के घियागी में हाईवे-305 पर जलोड़ा के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे एक टेंपो ट्रैवलर खड्ड में जा गिरा। इससे सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं। रात11:35 बजे राहत और बचाव का काम खत्म हुआ। मृतकों में 5 युवक और 2 युवतियां शामिल हैं।  वाहन सवारों में तीन आईआईटी वाराणसी के छात्र बताए जा रहे हैं। इनमें एक छात्रा और दो छात्र शामिल हैं। अन्य अलग-अलग सेक्टर से हैंं। बंजार थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि जलोड़ी जोत से यह गाड़ी जिभी की तरफ  आ रही थी। जब गाड़ी जलोड़ा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 400 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में 16 लोग सवार थे। पांच की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 11 घायलों को बंजार अस्पताल में भर्ती किया. ट्रैवलर बस हादसे में घायल लोगों के नाम*..... ऋषभ रानी (22) निवासी...