मनी लॉन्डरिंग केस : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम ज़मानत. जानिए कब होगी अगली सुनवाई!
- Get link
- X
- Other Apps
मनी लॉन्डरिंग केस : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम ज़मानत. जानिए कब होगी अगली सुनवाई!
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को अंतरिम ज़मानत मिल गई है. उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है. जैकलीन को चार्जशीट की कॉपी दी गई है. पिंकी ईरानी भी कोर्ट में आज जज के सामने पेश हुईं. जैकलीन के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट 22 अक्टूबर को अगली सुनवाई करेगा. बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की थी. ईडी ने अपनी चार्जशीट में उन्हें आरोपी बताया है. कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने के लिए कहा था.
इससे पहले अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 19 सितंबर को पूछताछ की थी. सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में अभिनेत्री को EOW ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस से आर्थिक अपराध शाखा में साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी. सूत्रों के मुताबिक-इस दौरान जैकलीन और पिंकी ईरानी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई थी. जैकलीन और पिंकी ईरानी में काफी नोकझोंक हुई और दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे थे.
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment