दिव्यांग को गोद में लेकर चढ़ीं 22 सीढियां, ताजमहल देखने आए विदेशी पर्यटक ने UNESCO से की शिकायत, जानें मामला

दिव्यांग को गोद में लेकर चढ़ीं 22 सीढियां, ताजमहल देखने आए विदेशी पर्यटक ने UNESCO से की शिकायत, जानें मामला

दुनिया की बेहद खूबसूरत स्मारक ताजमहल (Tajmahal) को करीब से देखने की इच्छा हर कोई रखता है। इसी इच्छा को मन में लिए केरल से दिव्यांग महिला अपने पति और रिश्तेदारों के साथ आगरा पहुंची थी। ताजमहल में वह व्हीलचेयर से पहुंची थी, लेकिन मकबरे के पास व्हीलचेयर नहीं पहुंच पायी। पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए उसका पति अपनी गोद में लेकर चढ़ना पड़ा। इस दौरान उसने 22 सीढियां चढ़ी थीं, जिसका वीडियो उसकी बहन और उसके पति एडम वॉकर ने बना लिया। जिसे उन्होंने यूनेस्को (UNESCO) को टैग करके ट्वीट कर ताजमहल में मौजूद अव्यवस्थाओं में सवाल उठाए हैं।

अमेरिका के रहने वाले एडम वॉकर की पत्नी भारतीय है। वह केरल में रहती है। 6 जनवरी को वह अपनी पत्नी, साले और सलहज को लेकर ताजमहल घूमने आए थे। एडम की सलहज दिव्यांग है। दिव्यांग सलहज को लेकर व्हीलचेयर से ताज महल पहुंचे थे। मगर ताजमहल के मुख्य गुंबद (मकबरा) तक जाने के लिए रैंप नहीं बनी हुई है। इसलिए वहां व्हीलचेयर नहीं जा सकी।


एडम के साले ने अपनी दिव्यांग पत्नी को गोदी में उठाया और उसे मकबरे तक लेकर पहुंचा। विश्व के शीर्ष स्मारकों में शामिल ताजमहल में दिव्यांगो के लिए कोई सुविधा नहीं होने पर एडम ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। एडम ने अपने ट्वीटर हैंडिल पर लिखा है कि ताजमहल में दिव्यांगों के लिए रैंप क्यों नहीं बनाई है। जबकि अन्य स्मारकों पर यह सुविधा मौजूद है। उन्होंने अपने ट्वीट को इंडिया एट यूनेस्को को भी टैग किया है


क्या कहते हैं जिम्मेदार

एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आयी है। ताजमहल समेत किसी भी स्मारक में मॉडर्न निर्माण नहीं कराया जा सकता है। मंडलायुक्त अमित कुमार गुप्ता का कहना है कि दिव्यांग पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाई जाएं। इसके लिए एएसआई के अधिकारियों के लिए बात की जाएगी।
इनपुट- सुनील साकेत

Comments

Popular posts from this blog

बहू ने जहर मिलाकर भिंडी की सब्जी सास को खिलाई:पति बोला- खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत, मायके वालों के साथ रची साजिश

प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय प्रोद्योगिक संस्थानों में अप्रेंटिशिप मेला का आयोजन कराने से विभिन्न संस्थानों में अप्रेंटिशिप करने का लोगों को मिल रहा है सुनहरा अवसर

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे: पिकअप वैन पर ट्रक पलटने से एक की मौत, दो घायल