2 दिन में 39 अंतरराष्ट्रीय यात्रि कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप , क्या है नई ऐर गाईडलाईन?
2 दिन में 39 अंतरराष्ट्रीय यात्रि कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप , क्या है नई ऐर गाईडलाईन?
चीन समेत कई देशों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा एहतियात बरते जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों पर दो दिनों से यात्रियों का रैंडम कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में विदेश से आए 39 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी पृष्ठभूमि में केंद्र सरकार ने बतौर सावधानी,हवाई यात्रा के लिए नए नियम जारी किए हैं। कोरोना के बीएफ-7 वैरिएंट की वजह से दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए भारत में भी सावधानी बरती जा रही है।
केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सहित राज्य सरकार द्वारा उपचारात्मक योजनाएं बनाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक 26 और 27 तारीख को एयरपोर्ट पर छह हजार यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच की गई है। इसमें 39 यात्रियों के कोरोना संक्रमित होने का पता चला है। सभी यात्रियों को आइसोलेशन में रखा गया है। इनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
जिन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइंस केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस में छह देशों से आने वाले यात्रियों को शामिल किया गया है। उसमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर की उड़ानें शामिल हैं। इन देशों से आने वाले यात्रियों को जिले में 'हवाई सुविधा'प्रदान की जाएगी। दो दिनों में विदेश से आने वाले 39 यात्रियों को जांच करने के बाद लागू होगा कोरोना होम आईसोलैशन में रखा गया है। कोरोना हवाई यात्रा के लिए केंद्र की नई गाईडलाइंस में इन देशों से आने वाले सभी यात्रियों को बंप टेस्ट से गुजरना अनिवार्य होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुखभाई मंडविया आज गुरुवार को एयरपोर्ट जाकर एयरपोर्ट की सुविधाओं का जायजा लेंगे।
क्या है एयर सुविधा गाइडलाइन?
दो साल पहले कोरोना की भारत में एंट्री के बाद केंद्र सरकार ने विदेशी यात्रियों के लिए नियम तैयार किए थे। इसमें एयर सुविधा पोर्टल शामिल है। यात्रियों को इस पोर्टल में एक फॉर्म भरना होगा। इसमें यात्रा की जानकारी देनी होती है। इस फॉर्म को भरने के बाद यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया जाता है। इस संबंध में जनवरी का महीना बहुत अहम माना जा रहा है। क्योंकि पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विदेश से आने वाले यात्रियों में भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में जनवरी का महीना भारत के लिए अहम रहने वाला है।
केंद्र ने देश के सभी नागरिकों को कोरोना नियमों का पालन करने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया में जिस तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है उसके बाद 45 से 50 दिनों के भीतर भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। ऐसे में अगला महीना भारत के लिए अहम रहने वाला है। वैसे तो देश के सजग आम नागरिकों ने विदेशों से विशेषकर चायना से आनेवाली फ्लाईटस् को कुछ दिनों के लिए बंद रखने की सुचना की है। देखना यह है कि, केंद्र सरकार क्या निर्णय लेगी?
Comments
Post a Comment