अंबोली में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

अंबोली में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार 

मुंबई में मंगलवार को ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग लड़की से दो लोगों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। 


घटना मुंबई के अंबोली थाने की है। 

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ रिक्शा में ट्यूशन क्लास खत्म करने के बाद घर जा रही थी, तभी एक कार में दो लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों ने रिक्शा को बीच सड़क पर रोक दिया और रिक्शे में बैठे पीड़िता के बैग पर एक करेंसी नोट रख दिया। नोट पर फोन नंबर लिखा था। 

घर जाकर पीड़िता ने यह नोट अपने पिता को दे दिया। उसके पिता ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी सलमान कुरैशी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी लग्जरी कार भी जब्त कर ली है। अन्य आरोपियों   की गिरफ्तारी के लिए तहकिकात की जा रही है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (एम) (1) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड पॉजिटिव

वाराणसी में बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बहू ने जहर मिलाकर भिंडी की सब्जी सास को खिलाई:पति बोला- खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत, मायके वालों के साथ रची साजिश