9 घंटे लेट पहुंची ट्रेन:इंतजार कर रहे यात्रियों ने ताली बजाकर स्वागत किया, VIDEO
9 घंटे लेट पहुंची ट्रेन:इंतजार कर रहे यात्रियों ने ताली बजाकर स्वागत किया, VIDEO
इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह कहां का है और कब का है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया। कैप्शन में लिखा, 'हमारी ट्रेन 9 घंटे लेट हो गई, इस पर लोगों ने कुछ इस तरह से रिएक्ट किया।'
वीडियो में दिख रहा है कि लोग बेसब्री से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो लोगों में खुशी का माहौल दिखा। कुछ लोग सीटी बजा रहे हैं तो कुछ लोगों ने ताली बजाकर इसे इंजॉय किया।
लोग बोले- यही इस देश की सुंदरता
सोशल मीडिया पर यूजर वीडियो को पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इस पर लाइक और कमेंट्स किए। कई यूजर्स ने इसका मजाक बनया। एक ने लिखा ऐसा बहुत ही कम देखा गया है कि ट्रेन 9 घंटे लेट हुई, लेकिन इसके बाद भी लोगों ने इंतजार किया बहुत सब्र है। दूसरे ने लिखा- इंडिया में चाहे कोई भी प्रॉब्लम हो लोग मीम बना ही देते हैं। कई लोगों ने कहा- यही तो खूबसूरती है इस देश की।
Comments
Post a Comment