23वीं मंजिल से कूदा मुंबई का मशहूर बिल्डर, जिम से मिला सुसाइड नोट जानिए क्या है पुरा मामला.

23वीं मंजिल से कूदा मुंबई का मशहूर बिल्डर, जिम से मिला सुसाइड नोट जानिए क्या है पुरा मामला. 
मुंबई में जाने माने रियल एस्टेट डेवलपर पारस पोरवाल ने गुरुवार (20 अक्टूबर) को एक इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बाद में 57 वर्षीय बिल्डर के जिम से एक 'सुसाइड नोट' मिला जिसमें कहा गया है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और किसी से इस बारे में पूछताछ न की जाए.

अधिकारी ने बताया कि चिंचपोकली रेलवे स्टेशन के समीप शांति कमल हाउसिंग सोसाइटी में अपने घर में बने जिम में पोरवाल ने सुबह लगभग छह बजे अपनी बालकनी से छलांग लगा दी. एक राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद चिंचपोकली पुलिस थाने के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे.

पोस्टमार्टम के लिए पोरवाल के शव को एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है. अधिकारी ने बताया कि पोरवाल ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास नाव पलट गई, कम से कम 15 लोगों की मौत

चमोली में बिजली गिरने की घटना: निलंबित इंजीनियर सहित तीन गिरफ्तार

मेरठ अग्निकांड मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया अपना फैसला